बड़ी उलझने आ रही थी सांसों में....मन बैचेन ,और लबों पर उसी का जिक्र,
बार -बार WhatsApp पर देखे जा रहा था,तो कभी
दूसरे मोबाइल की स्क्रीन पर........बेसब्री से कॅाल का इंतजार था।
उसने दो शाम पहले कॅाल करने का वादा जो किया था,
और ऊपरवाला था कि बस सब्र का इम्तहान लेने में लगा था....
आई सी यू में आज उसे दूसरा दिन होने को आया ,
बैकबोन का ओपरेशन था और जिंदगी की उम्मीदें बीस प्रतिशत...
डॅाक्टर भी उम्मीदें छोड़ चुके थे,बस सांसो की डोरी ऊपरवाले के हाथ में थी..
एक हम थे जो इन सबसे कहीं दूर बस मोबाइल पर टकटकी लगाए बैठे थे...., ना दो रातो से सोये,... ना ही जीए.. मिलने भी जाते तो भला क्या रिश्ता बताकर और जाते भी कहाँ ? वैसे भी यहाँ लड़की और लड़के की दोस्ती मानता ही कौन है।
कुछ यादें उभरकर आँखों में भर आई थी कि अचानक मोबाइल की घंटी बजी नंबर का कुछ पता नहीं था बिना देरी किए रिसीव किया ही था कि कुछ धीमी सी आवाज कानों में पड़ी ,मानो ठंडी पड़ी रगो में खून दौड़ पड़ा हो....जिससे पहले कोई अल्फाज निकलता आँखों से उनके हौसले का सलाम टपक पड़ा था ।।
उस एक पल में जैसे मैं जी उठा,वो पल जहन में हमेशा वहीं ठहरा रहेगा ,भले कितना भी वक्त क्यों ना बीत गया हो....-

थोड़े से शब्दों में मनास्थिति का वर्णन आसान नहीं। भावनाओं का सुन्दर चित्रण। :)
ReplyDelete